{"_id":"6a89ec2aa6e0e19fcb08a810","slug":"businessman-shot-at-in-broad-daylight-in-shastri-nagar-meerut-news-c-72-1-mct1010-158185-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर में सरेआम व्यापारी की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर में सरेआम व्यापारी की फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर में दबंगों ने व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी परवेज किराना की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले साहिल को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने व्यापारी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से व्यापारी घबरा गया और जान बचाने के लिए मौके से भाग गया।
सरेआम फायरिंग की सूचना मिलते ही नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भाेसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।