फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager out for a walk struck by loader vehicle; dies

Roorkee News: सैर पर निकले ग्रामीण को लोडर वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villager out for a walk struck by loader vehicle; dies
शनिवार सुबह टहलने निकले 45 वर्षीय ग्रामीण को तेज रफ्तार लोडर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि मुकेश रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पर गुजर रहे लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित अन्य माध्यमों से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed