फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three LeT terrorists all Pakistani neutralized in Handwara district of North Kashmir

J&K: हंदवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने घेरकर मार गिराए लश्कर के 3 आतंकी

Tue, 21 Nov 2017 02:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
Three LeT terrorists all Pakistani neutralized in Handwara district of North Kashmir
मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर - फोटो : साकिब नबी

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने एक ट्वीट में कहा कि हंदवाड़ा के मैगम इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है उन्होंने सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए यह बड़ी कामयाबी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर मैगम इलाके के खार मोहल्ला में मंगलवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।


आईजीपी मुनीर खान ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने देर रात उस इलाके को घेर कर आतंकियों को सरेंडर करने को कहा लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों ने सफलता हासिल की। खान ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। 
 
जब सुरक्षाबलों ने मैगम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर उस स्थान की घेराबंदी की तो आंतकियों ने खुद कर घिरता हुआ देख कर सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तान के हैं और लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed