{"_id":"5c3f3d66bdec22739a5be14a","slug":"three-lakh-new-voters-added-in-list-of-election-commission-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 4 साल में जुड़े 3 लाख से अधिक नए मतदाता, आगामी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 4 साल में जुड़े 3 लाख से अधिक नए मतदाता, आगामी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू
Wed, 16 Jan 2019 07:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Voter ID Card
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में फोटो इलेक्टोरल रोल के स्पेशल समरी रिवीजन के तहत 307984 नए मतदाता जोड़े गए हैं। यह बीते चार साल में सबसे ज्यादा है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार ने चुनाव तैयारियों समेत दावों के निपटारे की आखिरी तिथि के बाद एक्शन प्लान की समीक्षा की। उन्होंने तमाम डीईओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों को जांचा परखा। पोलिंग स्टेशनों, अन्य व्यवस्थाओं पर भी जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि स्पेशल समरी रिवीजन के तहत 125931 वोटर रोल से हटाए गए, जबकि 94659 को सुधारा गया है। 923654 की एक जैसी ही प्रविष्टि थी, उन्हें भी सूची से हटा दिया गया। 1687 लाजिकल एरर दूर किए गए। इसके अलावा मल्टीपल एंट्री, डुप्लीकेट एंट्री, मृतकों के नाम भी सूची से हटाए गए हैं।
उन्होंने चुनाव प्रबंधन एक्शन प्लान पर भी चर्चा की। इस मौके पर पोलिंग स्टेशनों, उनकी स्थिति, सुविधाओं, जरूरतों, ईवीएम, एसवीईईपी प्रोग्राम, पोलिंग स्टेशनों तक यातायात सुविधा, सुरक्षा प्रबंध, राष्ट्रीय मतदाता दिवस और बूथ स्तरीय एजेंटों की नियुक्ति पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बेहतर सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने डीईओ को राजनीतिक दलों से एरिया में बीएलए नियुक्त करने के लिए भी पहुंच बनाने को कहा।
विज्ञापन
लोगों को चुनावों से संबंधित शिकायतों का निवारण करने को कहा। डीईओ को बूथ स्तर अधिकारियों से चुनाव से संबंधित फीडबैक लेने को कहा। उन्होंने कहा कि राजनीति दल इलाकों में बीएलए नियुक्त करे। बीएलए चुनाव अथारिटी और राजनीतिक दलों की चुनाव में बढ़िया सहायता करवा सकते हैं। इस मौके पर डिवकाम संजीव वर्मा, ज्वाइंट सीईओ रमन कुमार, अतिरिक्त सचिव (चुनाव) कृष्ण लाल, अनिल सलगोत्रा, बाबू राम टंडन आदि मौजूद रहे।