J&K: IG मुनीर खान ने बताया पाकिस्तान ने दिए आतंकियों को US आर्मी के हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा एनकाउंटर के बाद आईजी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि मारे गए तीन आतंकियों में एक जैश प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा है। आईजी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आतंकियों से बरामद अमेरिका की बनी m4-carbine को भी दिखाया और कहा यह इस बात का सबूत है कि पाक आर्मी ने ही आतंकियों को आधुनिक हथियार मुहैया कराया है।
बता दें कि आतंकियों से जो राइफल बरामद हुई है उसका प्रयोग अमेरिका के साथ-साथ पाक की स्पेशल फोर्स भी करती है। आईजी खान ने कहा कि मारे गए दो आतंकी पाक के नागरिक है जिसमें से एक तो मसूद अजहर का भतीजा है तो इस लिए हम पहले पाक को आतंकियों के शव सौंपने पर विचार करेंगे।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से m4-carbine बरामद होने पर कहा कि, यह इस बात का सबूत है कि सीमापार से आतंकियों की मदद की जा रही है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि वो मसूद अजहर का भतीजा है या कोई और हमें आतंकियों के सफाये से मतबल है।First time they owned a Pak terrorist, that he is nephew of Masood Azhar. We'll ask them to collect body because they owned it: IGP Kashmir pic.twitter.com/R1LF3hOeLE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2017
Doesn't matter if he is Masood Azhar's nephew or anyone else, we aim at neutralizing all terrorists no matter where they belong: Army Chief pic.twitter.com/Ky4JwG30ax
— ANI (@ANI) November 7, 2017
आतंकियों से मिली यूएस में बनी बंदूक
पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से यूएस मेड m4-carbine बरामद हुई है। हैरान करने बाली बात यह है कि इस बंदूक का इस्तेमाल यूएस आर्मी के साथ-साथ पाक कि स्पेशल फोर्सेस भी करती है लेकिन अब इतने अधुनिक हथियार आतंकियों तक कैसे पहुंचे इसकी जांच जारी है।
गौरतलब है कि घाटी में कुछ दिनों पहले ही आतंकियों की आधुनिक हथियारों के साथ फोटों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसके बाद भारतीय एजेंसियों की नींद उड़ गई थी।