फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three flyover approve jammu-pathankot national highway

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तीन फ्लाई ओवर को मंजूरी

Mon, 04 Jul 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 04 Jul 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
three flyover approve jammu-pathankot national highway

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर विजयपुर-जम्मू के बीच बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी और ग्रेटर कैलाश में तीन नए फ्लाई ओवर बनेंगे। हाईवे पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए पिछले काफी अर्से से इन स्थानों पर फ्लाई ओवर निर्माण की मांग हो रही थी और इस प्रस्ताव को अब मंजूरी प्रदान हो गई है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया 250 करोड़ खर्च कर कुंजवानी, बाड़ी ब्राह्मणा और ग्रेटर कैलाश में फ्लाई ओवरों का निर्माण करवाएगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से नए फ्लाई ओवरों का निर्माण होगा, ताकि नेशनल हाईवे पर यातायात प्रबंधन बेहतर हो। अथारिटी के परियोजना निदेशक आरपी सिंह के अनुसार जल्द ही नए फ्लाई ओवरों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी और ग्रेटर कैलाश में मौजूदा समय में जरूरी घंटों में नेशनल हाईवे पर यातायात बढ़ जाता है। नए फ्लाई ओवर बनने से राहत मिलेगी। उनका कहना है कि इसके अलावा सैनिक कालोनी-कुंजवानी बाईपास रोड को बेहतर बनाने की दिशा में भी आने वाले दिनों में कई कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्निर्माण कार्य पर भी 60 करोड़ खर्च होंगे
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर लखनपुर से लेकर विजयपुर तक सड़क के मरम्मत कार्र्य और पुनर्निर्माण पर भी 60 करोड़ की राशि खर्च होगी। सड़क पर पैच वर्क से लेकर फिर से बनाने की मांग के चलते नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया इस कार्य को जल्द अंजाम देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed