{"_id":"7e73c2fa0628534269bfed99dc7c708c","slug":"three-dies-after-fall-from-hill-in-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर मां-बेटी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर मां-बेटी समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा की तहसील गंदोह में दो अलग-अलग जगहों पर पहाड़ी से गिरकर मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई। मां-बेटी पहाड़ी पर घास लाने गई थी। जबकि दसवीं कक्षा के एक छात्र की जान पांव फिसलने से हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गंदोह के गांव सौती में दो महिलाएं सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर के पास ही कोटा जंगल में अपने पालतू पशुओं के लिए घास लाने के लिए गयी थी।
विज्ञापन
करीब साढ़े आठ बजे अचानक सरीना बेगम (45) पत्नी अब्दुल रहमान का पैर फिसल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसको बचाने गई उसकी बेटी रुबीना बानो का भी पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत मां-बेटी को खाई से निकाल कर गंदोह अस्पताल पहुंचाया। मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि बेटी रुबीना की गंभीर नाजुक देख कर उसे जम्मू रेफर करने के लिए हेलिकाप्टर मंगवाया गया।
जब तक हेलिकाप्टर गंदोह पहुंचता, तब तक रुबीना ने भी हेलीपैड गंदोह पर ही हम तोड़ दिया। वहीं इसी तरसील के किसी ग्रामीण इलाकों में दसवीं कक्षा के एक छात्र का पैर फिसल गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ भूषण कुमार गंजू ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाले सरवाल हुसैन पुत्र मैराज दीन निवासी चिल्ली बाला की मौत भी पहाड़ी से गिरने के कारण हो गई। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।