{"_id":"5cc045f3bdec2214355686cd","slug":"three-dead-eleven-injured-in-mini-bus-accident-in-doda-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, नौ घायल
Wed, 24 Apr 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
मिनी बस दुर्घटना
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक मिनी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मिनी बस ठठरी से गंदोह की ओर जा रही थी। दोपहर बाद पियाकुल में एक बड़ी चट्टान बस से टकराई। गंदोह के उप-खंडीय पुलिस अधिकारी भल्लेसा नवाज खांड ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई और इस घटना में नौ अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं ठठरी के एसडीएम मोहम्मद अनवर बांडे ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रही बस अचानक हुये भूस्खलन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कहारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 11 घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।