फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three dead eleven injured in Mini Bus accident in Doda J&K

जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, नौ घायल

Wed, 24 Apr 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 24 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three dead eleven injured in Mini Bus accident in Doda J&K
मिनी बस दुर्घटना

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक मिनी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिनी बस ठठरी से गंदोह की ओर जा रही थी। दोपहर बाद पियाकुल में एक बड़ी चट्टान बस से टकराई। गंदोह के उप-खंडीय पुलिस अधिकारी भल्लेसा नवाज खांड ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई और इस घटना में नौ अन्य घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं ठठरी के एसडीएम मोहम्मद अनवर बांडे ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रही बस अचानक हुये भूस्खलन की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कहारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 11 घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed