{"_id":"67f96d081c2af557720f4f85","slug":"three-day-baisakhi-festival-start-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122192-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन दिवसीय वार्षिक वैसाखी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन दिवसीय वार्षिक वैसाखी मेला शुरू
विज्ञापन
रियासी के डेरा बाबा में गुरु महिमा का गुणगान करते रागी जत्थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रागी जत्थे ने किया गुरु महिमा का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर के तपोस्थल डेरा बाबा बंदा बहादुर में वैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ शुरू किया गया, जिसका भोग रविवार को पड़ेगा।
मेले में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु रियासी पहुंच रहे हैं। तीन दिवसीय समागम मौजूदा गद्दीनशीन बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी की देखरेख में मनाया जा रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शास्त्रों को दरिया चिनाब पर स्नान करवाने के लिए ले जाया जाएगा। ये शस्त्र गुरुद्वारा साहिब में रखे गए हैं।
दोपहर को दंगल का आयोजन किया जाएगा जिस में जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा, यूपी, राजस्थान व दिल्ली के पहलवान हिस्सा लेंगे। रविवार को अखंड पाठ के समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजाया जाएगा जिस में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे व विधायक बलदेव राज शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। डेरा बाबा प्रबंधक कमेटी के सचिव वेद मक्कड़ ने बताया कि समागम में बाहरी राज्यों के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से लोग शामिल होते हैं।