{"_id":"59d52d494f1c1bc9538b5bcc","slug":"three-childrens-missing-from-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गए तीन बच्चे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने गए तीन बच्चे लापता
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ तीन बच्चों के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के सदस्यों ने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र खजूरिया निवासी लोअर बरनाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बेटा संदिग्ध हालत में लापता हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनाें भाई बहन मंगलवार को ट्यूशन पढ़ने गोपीनाथ आश्रम उदेयवाला के पास सेंटर गए थे, लेकिन लौट कर नहीं आए। इस बीच जांच में पाया गया कि उनके साथ ट्यूशन पढ़ने वाला 17 वर्षीय नवीन चौधरी पुत्र बलवीर चौधरी निवासी उदेयवाला भी लापता है।
विज्ञापन
क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के सदस्य परेशान हैं। पुलिस ने लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।