{"_id":"5f17fe288ebc3e636a0b3ce7","slug":"three-brothers-died-in-car-accident-in-reasi-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः नई कार खरीदने के बाद घूमने निकले थे तीन भाई, तीनों की मौत से इलाके में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः नई कार खरीदने के बाद घूमने निकले थे तीन भाई, तीनों की मौत से इलाके में मातम का माहौल
Wed, 22 Jul 2020 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी जिले में माहौर के लोअर बग्गा क्षेत्र में कार के खाई में गिरने से तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बशीर अहमद पुत्र कमर दीन, मोहम्मद अयूब पुत्र नजीर अहमद दोनों और मोहम्मद इकबाल पुत्र नजीर अहमद तीनों निवासी बद्दर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हाल ही में खरीदी नई कर लेकर तीनों भाई घूमने निकले थे। लोअर बगगा क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे मगर तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लोगों ने तीसरे घायल को मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उसके बाद सीएचसी माहौर भेजा गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मोहम्मद अयूब और मोहम्मद इकबाल सगे भाई थे और बशीर अहमद उनके चाचा का बेटा था। तीन युवकों की मौत के बाद बद्दर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें