फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three arrest in samba

Jammu News: सांबा पुलिस ने डीजल की अवैध बिक्री का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
three arrest in samba
सांबा। जिला पुलिस ने थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डीजल की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 125 लीटर डीजल और एक ट्रक जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल कुमार निवासी मंगू चक सांबा, पवन कुमार निवासी कोटली गुज्जरां गुरदासपुर (पंजाब) और रितिक कुमार निवासी चक मंगा सांबा के रूप में हुई है। केस पुलिस थाना सांबा में दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन

आरोपी कपिल कुमार डुग्गर हवेली, नानके चक सांबा के पास टायर पंक्चर का खोखा चलाता है। वह पिछले छह महीने से अपने खोखे में अवैध रूप से डीजल तेल का भंडारण और बिक्री कर रहा था। थाना सांबा की सतर्क पुलिस टीम ने आरोपी कपिल को अन्य आरोपियों के साथ अवैध रूप से डीजल बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने एक ट्रक भी जब्त कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि आपराधिक साजिशों, चोरी और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सांबा जिले में पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed