Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three AK-47 magazines and 90 cartridges recovered in Bhalwal Brahmana; the Army has taken possession of the items.

Jammu News: भलवाल ब्राह्मणा में मिलीं एके-47 की तीन मैगजीन और 90 कारतूस, सेना ने वापस लिया सामान

विज्ञापन
Three AK-47 magazines and 90 cartridges recovered in Bhalwal Brahmana; the Army has taken possession of the items.
सेना की वर्दी के रंग की पाउच जैकेट के साथ मिले मैगजीन और कारतूस, 500 रुपये की भारतीय मुद्रा भी मिली
विज्ञापन

पुलिस ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर सेना के अधिकारियों को सौंपा सामान

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भलवाल ब्राह्मणा क्षेत्र में एक संदिग्ध जैकेट में एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर जब इस सामान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, भलवाल ब्राह्मणा के पास स्थानीय लोगों को सेना की वर्दी के रंग जैसी एक पाउच जैकेट पड़ी दिखाई दी। जिसके पास हथियारों से संबंधित सामान भी था। जांच के दौरान एके-47 की तीन मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और 500 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। समान पर मेड इन इंडिया भी अंकित था।
विज्ञापन


बरामदगी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और सामान की पहचान को लेकर जांच की। बाद में सेना के अधिकारियों ने बरामद सामान को अपनी सेना से संबंधित बताया। इसके बाद पुलिस ने सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और अखनूर थाने में देर शाम को बरामद सामान उन्हें वापस सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बरामद सामान सेना की 8 जैक राइफल यूनिट से संबंधित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सैन्य गतिविधि के दौरान सामान कहीं गिरने या छूटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों की ओर से किया जाना बाकी है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते समय रहते पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तक सूचना पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed