Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Peanut roasting unit reduced to ashes in a massive fire; losses run into crores

Jammu News: भीषण आग से मूंगफली रोस्टिंग यूनिट खाक, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
Peanut roasting unit reduced to ashes in a massive fire; losses run into crores
बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में तड़के 3:30 बजे हुआ हादसा, पांच स्टेशनों की दमकलों ने आठ घंटे में पाया काबू
विज्ञापन


क्रासर
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा वजह, टीन शेड पिघले और मशीनरी व कच्चा माल नष्ट गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, एहतियातन मौके पर तैनात रही दमकल गाड़ी

हाइलाइट्स
पीक सीजन में बड़ा झटका :
रोस्टिंग के लिए जमा किया गया मूंगफली का पूरा स्टॉक जलने से उत्पादन और आपूर्ति पर पड़ेगा सीधा असर • देर शाम तक सुलगती रही आग : आठ घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर पाया गया नियंत्रण, प्रशासन ने दिए सुरक्षा जांच के निर्देश।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 स्थित वीडी फूड इंडस्ट्रीज (मूंगफली रोस्टिंग यूनिट) में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी की टीन शेडें पिघल गईं और अंदर रखा कच्चा माल व मशीनरी पूरी तरह जलकर राख हो गई। उद्योग संगठनों के अनुसार, इस अग्निकांड में उद्यमी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तड़के फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलने के महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की विकरालता को देखते हुए बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा गंग्याल, गांधीनगर, विजयपुर और रामगढ़ फायर स्टेशनों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। फायर कर्मियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बावजूद देर शाम तक मलबे में जगह-जगह आग सुलगती रही, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर एक दमकल गाड़ी को मौके पर ही तैनात रखा गया है।

प्रशासन ने दिए सुरक्षा जांच के निर्देश: हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की इकाइयों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग दिया। अधिकारियों ने आग के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रशासन ने फैक्टरी परिसर की बिजली लाइनों, भंडारण क्षेत्र और रोस्टिंग मशीनरी की गहन सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल:
बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई इकाइयों में अग्निकांड हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद इकाइयों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारी व उद्योग जगत का पक्ष:

पांच स्टेशनों से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया था। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा गंग्याल, गांधीनगर, विजयपुर और रामगढ़ फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां मंगवाकर इस्तेमाल में लाई गईं। -हिमांशु गंडोत्रा,

असिस्टेंट डायरेक्टर, दमकल विभाग (सांबा-कठुआ रेंज)

--
पीक सीजन में हुए नुकसान की भरपाई बेहद मुश्किल वीडी फूड इंडस्ट्रीज में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मूंगफली के पीक सीजन के दौरान रोस्टिंग के लिए स्टॉक में रखा गया सारा माल आग की भेंट चढ़ गया है। इससे उत्पादन और आपूर्ति पर सीधा असर पड़ेगा। इस भारी नुकसान की भरपाई करना उद्यमी के लिए बेहद मुश्किल होगा। -गगन जैन, अध्यक्ष, बीरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article