Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   School to be named after martyred Sunil Kumar; memorial to be built in the village

Jammu News: बलिदानी सुनील कुमार के नाम पर स्कूल, गांव में बनेगा स्मारक

विज्ञापन
School to be named after martyred Sunil Kumar; memorial to be built in the village
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए थे बलिदान, स्मृतियों को अमर करेगा प्रशासन
विज्ञापन

डीसी मिंगा शेरपा ने कहा- आगामी 26 जनवरी तक बदलेगा स्कूल का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर चक्र विजेता राइफलमैन सुनील कुमार की स्मृति को अमर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने उनके पैतृक गांव तरेबा में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल कोटला कैंप का नाम उनके नाम पर रखने का आश्वासन दिया है। साथ ही गांव के मुख्य चौक पर स्मारक भी बनाया जाएगा।
बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर जम्मू मिंगा शेरपा ने यह घोषणा की। उन्होंने सुनील के परिजनों को बताया कि 26 जनवरी से पहले स्कूल का नाम बदल दिया जाएगा। डीसी ने सुनील कुमार के माता-पिता को उनके बेटे के बलिदान को उचित सम्मान देने का भरोसा दिया। उन्होंने राजस्व विभाग को स्मारक के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। डीसी ने परिवार से नियमित संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राइफलमैन सुनील कुमार 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के जवान थे। वे 10 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए बलिदान हुए थे। उन्हें मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान और पहचान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 जून को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में वीर चक्र प्रदान किया था। यह सम्मान शहीद के माता सुदेश और पिता यश पाल ने ग्रहण किया। सुनील कुमार का नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के रोल ऑफ ऑनर में भी दर्ज किया गया है। यह उनके असाधारण साहस और बलिदान की पहचान है।

परिवार और स्थानीय लोगों की भावनाएं: बलिदानी के बड़े भाई रजत कुमार ने डीसी के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान परिवार के लिए गर्व और शोक दोनों का संदेश है। गांव तरेबा में स्कूल और स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल को सरकार की प्रतिबद्धता बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed