अमरनाथ यात्रा पर ग्रेनेड हमलों और पथराव का खतरा, आतंकी यात्रा में खलल डालने की फिराक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों पर आतंकी ग्रेनेड हमला कर सकते हैं। आतंकी इसके लिए नेशनल हाईवे के किसी सुनसान क्षेत्र को चुन सकते हैं। उधमपुर से श्रीनगर तक का हाईवे आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया एजेंसियों को इसके इनपुट मिले हैं। इसके अलावा कश्मीर के कुछ स्थानों पर यात्रा के काफिलों पर शरारती तत्व पथराव भी कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों का दल यात्रियों के वाहनों पर ग्रेनेड हमला कर सकता है। ओवरग्राउंड वर्करों का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जो श्रीनगर से लेकर जम्मू तक के नेशनल हाईवे की रेकी कर रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आतंकियों को लगता है कि हमले करने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल सबसे आसान है। इससे उन्हें भागने में भी मदद मिल जाएगी।
उधर, अनंतनाग, पांपोर, श्रीनगर और बनिहाल के पास से गुजरने वाले अमरनाथ यात्रियों के वाहनों पर पथराव भी हो सकता है। खुफिया एजेंसियों के पास इसके इनपुट पहुंचे हैं। इनपुट मिलने के बाद अब राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मंथन में जुटी हैं कि इससे कैसे निपटा जाएगा।
आतंकी कर चुके हैं ट्रायल
अभी कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने जम्मू के बस स्टैंड के बाहर पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इस ग्रेनेड हमले में काफी हल्के ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने इस हमले में जानबूझकर छोटे स्तर के ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। वह देखना चाहते थे कि वह ऐसा कर भी पाते हैं या नहीं। आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के लिए एक सड़क चुनी, जिस पर पूरी तरह से अंधेरा था। इसका लाभ उठाकर ग्रेनेड फेंका और भाग निकले।