{"_id":"35d0e778ec2dfc6ed3ef403a711c192a","slug":"thousands-trained-teachers-are-working-in-jammu-kashmr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रशिक्षण के शिक्षा दे रहे हैं हजारों शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रशिक्षण के शिक्षा दे रहे हैं हजारों शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग में हजारों की संख्या में अप्रशिक्षित शिक्षक मौजूद हैं। इन प्रशिक्षित शिक्षकों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को जिस तरह की शिक्षा मिलनी चाहिए थी। वह मिल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
इनके प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा विभाग इग्नो के जरिए बीएड करवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी मिल नहीं पा रही है। पूरे राज्य में 24625 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों की संख्या 143103 है। इनमें से 13565 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने का कोई प्रशिक्षण हासिल नहीं किया है। इनको 12वीं पास या फिर ग्रेजूएशन के आधार पर शिक्षक नियुक्त कर दिया गया, लेकिन इनके पास स्कूलों में पढ़ाने का कोई अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इग्नो के जरिये इन शिक्षकों को बीएड करवाने की योजना तैयार की थी, लेकिन इसमें कामयाबी मिल नहीं पाई है। शिक्षा विभाग का इग्नो के साथ समझौता हो नहीं पा रहा है।