{"_id":"59dcfd424f1c1b6e548b68a1","slug":"thousands-of-people-participated-in-the-massacre-of-terrorists-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, लगे देश विरोध नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, लगे देश विरोध नारे
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मारे गए तीन आतंकियों के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आतंकियों ने मारे गए अपने साथियों को गन सैल्यूट दिया। वहीं, आतंकियों के मारे जाने पर शोपियां में रहा बंद।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों को मंगलवार को अपने पैतृक गांव में दफनाया गया। जाहिद मीर को गनावपुरा, इरफान गनई को हेम्फ जबकि आसिफ पाल का कथोक कल्लन गांव में जनाजा पढ़ा गया।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और कई बार जनाजा पढ़ा गया। लोगों ने आजादी के हक में नारेबाजी की। सूत्रों से के अनुसार गनई के जनाजे के दौरान कुछ आतंकी पहुंचे, जिन्होंने हवाई फायरिंग कर उसे सैल्यूट दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुठभेड़ के दौरान मारे के जिले के तीन आतंकियों के विरोध में आज शोपियां बंद रहा। सभी दुकानी, कारोबारी इदारे बंद रहे, जबकि यातायात भी सड़कों पर कम दौड़ता दिखाई दिया।