{"_id":"59a281104f1c1bad248b469f","slug":"thousands-gathered-to-pay-tribute-to-martyr-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीद हुए कश्मीरी जवान को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, लगे आतंक के खिलाफ नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले में शहीद हुए कश्मीरी जवान को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, लगे आतंक के खिलाफ नारे
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
बारामुला में जुटी हजारों लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बारामुला में पुलिस लाइंस पर हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान को रविवार को हजारों कश्मीरियों ने श्रद्धांजलि दी। बारामुला में सीआरपीएफ के शहीद जवान मोहम्मद यासिन के घर पर जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गए।
विज्ञापन
यासिन के परिवार के लोग उनके शहादत पर गौरवान्वित थे साथ ही स्थानीय लोगों में भी आतंक के खिलाफ गुस्सा साफ दिख रहा था। मीडिया से बात करते हुए यासिन की बहन हनीफा ने कहा कि हम 4 बहने हैं और अब कोई ध्यान रखने वाला नहीं, हम क्या करेंगे। हमे गर्व है कि हमारा भाई मुल्क की हिफाजत करते हुए शहीद हुआ।
विज्ञापन