बगलिहार-दो की तीसरी यूनिट से भी उत्पादन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफल टेस्टिंग के बाद इसे उत्तरी ग्रिड से जोड़ दिया गया। इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सात नवंबर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रत्येक 150 मेगावाट क्षमता की परियोजना की पहली दो यूनिटों से बिजली उत्पादन सितंबर महीने से ही शुरू हो चुका है।
7 नबंवर को मोदी सौपेगें राष्ट्र को
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली दो यूनिटों की सफल टेस्टिंग और बिजली उत्पादन का काम सितंबर में पूरा होने के बाद तीसरी यूनिट पर निर्माण कार्य तीस नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी।
मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे कोदेखते हुए डबल शिफ्ट में काम कर तीसरी यूनिट का भी बुधवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया। इस यूनिट को भी उत्तरी ग्रिड से जोड़ दिया गया है ताकि उत्पादित बिजली को देश और रियासत में प्रयोग में लाया जा सके।
बगलिहार दो परियोजना के चीफ इंजीनियर अब्दुल वाहिद का कहना है कि बगलिहार दो परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। तीनों यूनिटों की सफल टेस्टिंग के बाद यहां से बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया है। उत्तरी ग्रिड से भी तीनों यूनिटों को जोड़ कमीशन कर दिया गया है।