{"_id":"595742064f1c1bdd3a8b46fa","slug":"third-batch-of-amarnath-yatries-went-from-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था रवाना, जम्मू से गए 4 हजार से ज्यादा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए तीसरा जत्था रवाना, जम्मू से गए 4 हजार से ज्यादा यात्री
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा श्री अमरनाथ के दर्शन के लिए भक्तों के जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू के भगवती नगर में बनाए गए बेसकैंप से 4 हजार से ज्यादा यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना किया गया है। यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के तीसरे जत्थे को शुक्रवार को हुई लैंड स्लाइड्स के बाद हाइवे बंद होने के कारण यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस जत्थे के साथ कुछ अन्य यात्रियों को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर में तनाव और आतंकियों की धमकी के बावजूद देश भर से आ रहे अमरनाथ यात्रियों के जोश पर कोई असर नहीं दिख रहा है। यात्रा के लिए देश भर से अनेकों श्रद्धालु लगातार जम्मू के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।