{"_id":"e4301b55a6aad2ab052b2c52f4c523f6","slug":"thieves-terror-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ताला खुला छोड़ दो तो नहीं होगी चोरियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ताला खुला छोड़ दो तो नहीं होगी चोरियां'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
चोरों से लोगों को सावधान करने के लिए गांधीनगर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस का मानना है कि घरों से निकलने वाले लोगों द्वारा मुख्य गेट के बाहर लटकने वाले ताले चोरियों का मुख्य कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए पुलिस ने अब लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। इसमें लोगों से कहा जा रहा है कि मुख्य गेट को खुला छोड़ दें और घर के बाकी दरवाजों को अच्छी तरह से लॉक कर दें, ताकि चोरों को लगे कि घर में सभी लोग मौजूद हैं। घरों के बाहर गेट पर लटकने वाले ताले चोरियों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस के एसएचओ परमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। दरअसल, दिनदहाड़े होने वाली चोरियों का यह मुख्य कारण है। शातिर चोर घरों के बाहर लटकते तालों से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि घर में कोई नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद घर में घुस कर चोरी कर फरार हो जाते हैं। अकसर लोग अपने घरों के मुख्य गेट को बंद कर घर से निकल जाते हैं और घर के अन्य दरवाजों को खुला ही रख देते हैं। जो चोरियों का कारण बन जाता है।
सिंह का कहना है कि गेट के खुला होने से चोरों की यह दुविधा रहेगी कि घर में सदस्य मौजूद हैं, इसलिए वह घर में घुसने के लिए कई दफा सोचेगा। पुलिस ने और भी कई कदम चोरियों को रोकने के लिए उठाए हैं।
कई बातें लोगों को गुप्त तरीके से बताई जा रही हैं, जो उन्हें चोरियों से बचने में मदद करेंगे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही शहर के पॉश इलाके गांधीनगर में एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगाते हुए सोना चुरा लिया था। चोरों की अभी तलाश की जा रही है।