फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thieves cut wires on udhampur railway track

उधमपुर में चोरो ने रेलवे ट्रैक के तार काटे

Sun, 16 Nov 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 16 Nov 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
thieves cut wires on udhampur railway track

रामनगर और मनवाल के बीच टनल नंबर 19 के नजदीक सुबह श्री शक्ति एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे के लिए रोकना पड़ा। इस क्षेत्र में चोरों ने तार चोरी करने के लिए उसे काट दिया था।

विज्ञापन


हालांकि वे तार लेकर जाने में सफल नहीं हो सके, क्योंकि तारें फंस गई थीं। गौरतलब है कि ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए बिजली के तार लगाए गए थे। इन तारों को चोरी करने की घटना इस क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चार बजे के करीब अचानक श्री शक्ति एक्सप्रेस को रोक दिया गया। ट्रैक पर बिजली के तार लटके होने से ऐसा करना पड़ा। जम्मू से 47.1 एक किलोमीटर दूर हुई इस घटना के कारण श्री शक्ति एक्सप्रेस कटड़ा दो घंटे देरी से पहुंची। इंजन के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त ट्रेन में अधिकतर यात्री सो रहे थे, जिससे किसी को भी इस घटना का पता नहीं चल सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कटड़ा से जम्मू तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। तारों को चोरी करने की घटना पहले भी हो चुकी है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही कई बार प्रभावित होती रही है।


हालांकि नजदीक ही जीआरपी की चौकी भी है और सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। सुबह तड़के सुरक्षाकर्मी भी चौकी के अंदर थे और चोर रात के अंधेरे में तार काटते रहे। घटना की रिपोर्ट रामनगर जीआरपी पुलिस चौकी को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed