{"_id":"648231a6ab09630d070f8097","slug":"thieves-caught-by-villagers-samba-news-c-10-1-jam1029-135792-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिनदहाड़े चोरी के आरोप में 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिनदहाड़े चोरी के आरोप में 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह की सियोडा पंचायत की बख्शी कॉलोनी का मामला
सूने घर में लगा रहे थे सेंध
एक चोर को गांव में तो अन्य दो को खेतों में पीछा कर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। सियोडा पंचायत की बख्शी कॉलोनी में वीरवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। ये चोर सेवानिवृत्त बिजली विभाग के कर्मचारी के घर सेंध लगा रहे थे। आरोपियों की पहचान अरशद अहमद, एलेक्स मट्टू और महमूद अहमद तीनों निवासी तेली बस्ती बाडी ब्राह्मणा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार चोर बख्शी कॉलोनी निवासी रविंदर बख्शी पुत्र ज्ञान चंद बख्शी के घर में सेंध लगा रहे थे। उस समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बड़ी चालाकी से मुख्य द्वार का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए, और वह अंदर रखी अलमारी को तोड़कर सामान उड़ाने लगे। इसी पड़ोसियों को रविंदर बख्शी के घर में कुछ तोड़फोड़ की आवाजें सुनाई दीं। इससे उन्हें शक हुआ। जब पड़ोस के एक बुजुर्ग ने रविंदर के घर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गए तो देखा कि तीन लोग बेफिक्री से चोरी कर रहे थे।
उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर उन्हें धक्का देकर भागने लगे। इसके बाद बुजुर्ग ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोग तुरंत चोरों की ओर झपटे और एक को दबोच लिया। लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया। दो अन्य चोर खेतों में से बिश्नाह के चक झराला गांव की तरफ भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें खेतों में ही दबोच लिया। साथ ही गंग्याल और बिश्नाह पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपी अपने साथ एक बिना नंबर की स्कूटी भी लाए थे। पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
खेतों में भाग रहे दो चोरों को बिश्नाह पुलिस अपने साथ ले गई। जबकि, गांव में ही दबोचे गए चोर को स्कूटी समेत गंग्याल पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने चुराई नकदी व आभूषणों को कहीं छुपा दिया हैं या फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को साथ लेकर खेतों में तलाशी ली, लेकिन कुछ मिला नहीं।