फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thieves arrested in bishnah

Jammu News: बिश्नाह में दो शातिर चोर पकड़े, चोरी की गई गाड़ी बरामद

विज्ञापन
thieves arrested in bishnah
बिश्नाह। पुलिस ने चोरी की एक वारदात को सुलझाने का दावा किया है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई तीन लाख रुपए की गाड़ी बरामद की है। जानकारी अनुसार बिश्नाह थाने में 16 जनवरी को जग्गू राम निवासी पसगल ने महिंद्रा पिकअप (जेके02बीडी7226) चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी ने विशेष टीम गठित की। टीम ने सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान आशिक हुसैन निवासी राजबाग कठुआ तथा अबू बिलाल निवासी टांडा बुर्ज, नया पुल सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संबंधित मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। उनकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अबू बिलाल पर अरनिया थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed