{"_id":"61f97d20d815a678be03d4f0","slug":"thief-reasi-news-jmu2529925142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठिया के काली माता मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठिया के काली माता मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
मां काली की मुर्ति जिस पर से चांदी के दो छत्तर चोरों ने उड़ाए।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। रनसू-शिवखोड़ी मार्ग पर स्थित कोठिया गांव में स्थानीय काली माता मंदिर में चोरों ने सोमवार मध्य रात्रि को सेंध लगाई। उन्होंने माता की मूर्ति पर चढ़े दो छत्तर चुरा लिए। साथ ही दान पात्र को भी तोड़ कर खाली कर दिया।
घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। साथ ही अंदर रखा गया दान पात्र भी गायब मिला। उन्होंने मौके पर अन्य लोगों को भी बुला लिया। घटनास्थल का जब ठीक से जायजा लिया गया तो पता चला कि मंदिर में माता की मूर्ति पर चढ़े चांदी के दो छत्तर भी नदारद हैं।
मंदिर के प्रांगण में ही एक अन्य मंदिर भी है, जहां भी चोरों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन, वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। मंदिर में पुजारी न होने के कारण स्थानीय लोग ही रात को मंदिर बंद कर सुबह स्वयं ही खोलते हैं। लोगों के अनुसार सोमवार रात को गांव के ही एक युवक ने मंदिर बंद किया था। मंगलवार सुबह जब वह मंदिर आया तो ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
चोरी के बारे में पौनी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में जांच की, तो मंदिर से चोरी हुआ दानपात्र लगभग दो सौ मीटर दूर बरामद हुआ। उसका ताला टूटा हुआ था, और उसमें से नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना को जल्द हल करने का आग्रह किया है।

मंदिर से चुराया गया दानपात्र कुछ दुरी पर टुटा हुआ पाया गया।- फोटो : REASI