फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thief arrested

Jammu News: चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद

विज्ञापन
Thief arrested
गांव दियानी के रवि दास मंदिर और चक मंगा गुज्जरां के एक घर से चोरी का मामला सुलझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। पुलिस ने सांबा में दर्ज दो चोरी के मामलों को सुलझाकर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषणों सहित चोरी का अन्य सामान और नकदी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान मंजूर अहमद, अलाफ दीन उर्फ सद्दाम दोनों निवासी चक मंगा गुज्जरा सांबा और अमरीक चंद निवासी बिलावर कठुआ के रूप में हुई शामिल है।

पुलिस के अनुसार वीरवार को दियानी गांव के गुरु रवि दास मंदिर में दिनदहाडे एक चोर दीवार फांद कर घुसा और चोरी को अंजाम दिया। इस मंदिर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। अब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे चोर कैमरे में कैद हो गए। एक अन्य चोरी की वारदात चक मंगा गुज्जरां में हुई, जिसमें एक घर के ताले तोड़ चोर सोने और चांदी के आभूषण व नगदी लेकर चंपत हो गए। इन दोनों मामलों को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। घर से चोरी करने के आरोप में मंजूर अहमद और अलाफ दीन निवासी चक मंगा गुज्जरा को गिरफ्तार किया गया है। उनसे कुछ आभूषण व नकदी भी बरामद हुई है। जबकि, चोर अमरीक चंद को दियानी के गुरु रवि दास मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed