{"_id":"66eb85d164abcb13a705b919","slug":"thief-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-103650-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोर काबू, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोर काबू, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
Thu, 19 Sep 2024 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस ने थाना स्टेशन सांबा में दर्ज चोरी के दो मामलों को सुलझा लेने का दावा किया है। चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार गत 5 और 6 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि के दौरान दो दुकानों में चोरी के संबंध में विकास कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी सांबा और विकास महाजन निवासी मुख्य बाजार सांबा की ओर से पुलिस थाना सांबा में दर्ज की गई दो अलग-अलग लिखित रिपोर्टों के आधार पर, दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं।
जांच के दौरान चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए डीएसपी मुख्यालय सांबा ने थाना प्रभारी सांबा के तहत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया था। नतीजतन, कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ भौतिक खुफिया जानकारी के आधार पर, एक संदिग्ध मोहित सिंह निवासी कैली मंडी सांबा को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना जुर्म कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी और सामान सहित चोरी की संपत्ति बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक कुख्यात चोर है, जो जिला सांबा के विभिन्न पुलिस थानों और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बाहर उसके नाम पर कई चोरी के मामलों में शामिल है।