आरएस पुरा। कोरोना महामारी के कारण आरएस पुरा में विजय दशमी के मौके पर दंगल और दशहरे का आयोजन नहीं होगा। वीरवार को दंगल व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कर्ण भगत ने बताया कि हर बार की तरह विजयदशमी के अवसर पर होने वाला विशाल दंगल व दशहरे पर दहन का आयोजन इस बार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी ने कोरोना के एसओपी के नियमों का पालन करते हुए इसका फैसला लिया है। भगत ने बताया कि कमेटी की ओर से विजयदशमी पर भूमि पूजन की रस्म अदा करने के साथ एक प्रतीकात्मक दंगल करने का फैसला लिया है। इसमें कुछ लोग ही शामिल होंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों सहित आसपास क्षेत्र से दंगल के दौरान न आने को कहा है। कर्ण भगत ने सरकार से मांग की अन्य जिलों में हो रहे दंगलों को भी रद्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आयोजनों को बंद करवाया जाए। मौके पर प्रधान सरदार जवाहर सिंह, उपाध्यक्ष श्याम मेहरा, मनमोहन चौधरी, रमन शर्मा, नरेश गुप्ता व राकेश शर्मा, अशोक कुमार फैजो, राजेश कुमार, रॉकी रैना, स्वर्ण लाल, अशोक कुमार ,जगदीश राज, नरेश वाली, सुनील दत्त, जनक राज, सुभाष चौधरी, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, सतपाल भगत, विजय कुमार, तिलक राज, सुनीलदत्त गुप्ता, बलजिंदर सिंह और रजत चौधरी भी मौजूद रहे।