{"_id":"68daf54df82ef1e93601b279","slug":"there-was-applause-for-the-act-of-cutting-off-shurpanakhas-nose-and-ravanas-revenge-samba-news-c-272-1-raj1001-105616-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शूर्पणखा की नाक काटने व रावण के प्रतिशोध के अभिनय पर गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शूर्पणखा की नाक काटने व रावण के प्रतिशोध के अभिनय पर गूंजी तालियां
Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी ले शाखा ग्राउंड में सोमवार रात को रामलीला में मंचन के दौरान शूर्पणखा वन में भगवान राम और लक्ष्मण के पास पहुंचती है। उसने लक्ष्मण को मोहित करने का प्रयास किया और विवाह का प्रस्ताव रखा। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी और अपने असली रूप में आ गई, तब लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी।
इसके बाद रावण का दरबार दिखाया गया, जहां मनोरंजन चल रहा था। शूर्पणखा रोती-बिलखती हुई दरबार में पहुंची और रावण को बदला लेने के लिए ललकारा। शूर्पणखा के नाक कटने और रावण दरबार में जाकर प्रतिशोध की बात रखने का प्रसंग दर्शकों को भावुक कर गया। इसके बाद रावण द्वारा सीता हरण का निर्णय और मारीच के साथ संवाद ने मंचन को और प्रभावशाली बना दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।