{"_id":"5a8182304f1c1bd04b8b51af","slug":"there-is-no-solution-other-than-dialogue-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM महबूबा बोलीं- पाक के खिलाफ सभी युद्ध जीते, अब सिर्फ बातचीत से निकलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM महबूबा बोलीं- पाक के खिलाफ सभी युद्ध जीते, अब सिर्फ बातचीत से निकलेगा रास्ता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 12 Feb 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मीडिया पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउसों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अगर हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करते हैं तो हमें राष्ट्र-विरोधी करार दे दिया जाता है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ सभी युद्ध लड़े और जीते, लेकिन आज बातचीत के अलावा कोई हल नहीं है। सीएम ने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत के माध्यम से कोई रास्ता नहीं निकलता है तब तक जवान शहीद होते रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला ने भी आज पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जितना आतंकवाद बढ़ेगा उतनी मुसीबत आयेगी। अगर यही हालत रही तो पाकिस्तान में कुछ नहीं बचेगा और हिंदुस्तान की हुकूमत को सोचना पड़ेगा कि अगला कदम क्या होगा।
विज्ञापन