{"_id":"66c84b2bf69ce823df01f5fa","slug":"there-is-a-problem-in-some-seats-regarding-distribution-of-tickets-in-nc-congress-discussion-again-today-can-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: NC-कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर कुछ सीटों पर फंसा पेंच, आज फिर चर्चा; उम्मीदवारों का एलान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: NC-कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर कुछ सीटों पर फंसा पेंच, आज फिर चर्चा; उम्मीदवारों का एलान जल्द
Fri, 23 Aug 2024 02:39 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:39 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
एनसी की सकीना इटू
- फोटो : अमरउ उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि "ज्यादातर सीटों पर हम सर्वसम्मति बना चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ सीटों पर हम अड़े हुए हैं और कुछ सीटों पर कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता अड़े हुए हैं। आज हम फिर चर्चा करेंगे और कोशिश करेंगे कि जहां तक हो सके बाकी सीटों को गठबंधन की सीमा में लाकर अपने उम्मीदवारों का एलान करें।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला के साथ एनसी की सकीना इटू ने आज डीएच पोरा से अपना नामांकन दाखिल किया। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि यह नामांकन डॉ. फारूक अब्दुल्ला से विचार-विमर्श और उनकी अनुमति के बाद दाखिल किया गया है। इस अवसर पर उमर और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन