{"_id":"5fd7b2c58ebc3e3b8a0c7339","slug":"there-is-a-possibility-of-some-more-terrorists-in-the-mountains-of-pir-panjal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर पंजाल के पहाड़ों में कुछ और आतंकी होने की आशंका, पोशाना मुठभेड़ के बाद भी अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर पंजाल के पहाड़ों में कुछ और आतंकी होने की आशंका, पोशाना मुठभेड़ के बाद भी अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन
Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरनकोट तहसील में पीर पंजाल के पहाड़ों में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पोशाना मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर करने और एक आतंकी को दबोचने के बाद भी सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। खुफिया सूत्रों के अनुसार घुसपैठ के दौरान ज्यादा आतंकियों के इस पार आने की आशंका है। मुमकिन है कि घुसपैठ के बाद आतंकियों ने ग्रुप बनाकर अलग-अलग रास्ते से होकर कश्मीर घाटी जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों ने बताया कि अभी भी तलाशी अभियान को रोका नहीं गया है। पीर पंजाल के पहाड़ों में ज्यादा बर्फबारी हुई है। ऐसे में आतंकियों के लिए आगे बढ़ना भी आसान नहीं है। यदि आतंकी मौजूद भी हैं तो किसी अस्थायी मकान में छिपे हो सकते हैं। पोशाना में मारे गए आतंकी भी इसी तरह से छिपे हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार को सेना और पुलिस की साझा प्रेस वार्ता में इस आशंका का कोई जिक्र तो नहीं किया गया लेकिन इतना जरूर माना कि ऑपरेशन को अभी खत्म नहीं किया गया है। वहीं लगभग डेढ़ दशक बाद इलाके में मुठभेड़ के बाद से पूरा सुरक्षा तंत्र तमाम आशंकाओं के अनुरूप छानबीन में जुट गया है।
विज्ञापन