{"_id":"62b0bad94fb71e41d34eb915","slug":"theft-rspura-news-jmu262340372","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक रात में दो दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक रात में दो दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
विशनह क्षेत्र के कोठे सैनीया मैं चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-11 में रविवार देर रात दो किराना की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने इन दोनों दुकान का ताले तोड़कर अंदर से नकदी व कुछ किमती समान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी का पहला मामला वार्ड-11 स्थित अशोक किराना स्टोर में हुआ। जहां चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और अंदर पड़ी कुछ नकदी व सामान चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में किराना स्टोर मालिक अशोक कुमार ने बताया रविवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह आए तो देखा कि दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा है। जब शटर खोल कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा और पाया कि दुकान में रखी नकदी व कुछ सामान चोरी था।
चोरी का दूसरा मामला साहिल किराना स्टोर में हुआ। इसके मालिक ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुकान का शटर का ताला टूटा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि दुकान के अंदर उसकी काफी नकदी थी, जिसको चोर लेकर फरार हो गए। क्षेत्र में चोरी की यह वारदात पहली नहीं है। कुछ समय से क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। इनके कारण लोगों में रोष है। कस्बे के दुकानदारों ने रात को क्षेत्र में गश्त को और बढ़ाए जाने के साथ क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को काबू करने की मांग की।
विज्ञापन
कोठे सैनीया में चोरों ने सूने से उड़ाए 15 हजार रुपये
लाखों रुपये की कीमत के जेवरात भी किए चोरी
बिश्नाह। गांव कोठे सैनीया में एक सूने घर को निशाना बनाया। घर के अंदर अलमारी को तोड़ने के बाद उसमें रखे 15 हजार रुपये के साथ लाखों रुपये की कीमत के जेवरात भी चोर चुरा ले गए।
जिस समय चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया उस समय घर के मालिक शमशेर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव में हो रहे छिज दंगल देखने गए थे। महिला सदस्य मायके गई हुई थीं। जब शमशेर सिंह घर पहुंचे तो उन्हें लूटपाट की वारदात का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। चोरों द्वारा घर के अंदर रखी आलमारी के ताले तोड़ने के बाद उसमें रखी राशि और सोने के जेवरात चुरा लिए।