फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

तहसील से चोरी हुई बाइक चार घंटे बाद मिली

विज्ञापन
theft
बिश्नाह। तहसील कार्यालय में बुधवार सुबह एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने बाइक की चोरी को लेकर शोरशराबा शुरू कर दिया। वह अपनी मां के साथ ही किसी काम से आया था। बाद में युवक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। विशेष बात यह रही कि बाइक करीब चार घंटे बाद अपनी जगह पर खड़ी मिली।
विज्ञापन

वार्ड-6 निवासी विकास मां के साथ तहसील कार्यालय में किसी काम के सिलसिले में आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल तहसील परिसर के बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद वह आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। युवक बाइक चोरी होने को लेकर तहसील में शोरशराबा शुरू कर दिया। युवक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहसील परिसर के बाहर बाइक चोरी की वारदात के बाद काफी हंगामा बना रहा। करीब चार घंटे बाद युवक की मोटरसाइकिल तहसील परिसर के बाहर उसी स्थान पर खड़ी मिली, जहां उसने खड़ी की थी। युवक की बाइक इतनी देर के लिए कौन ले गया, और कौन खड़ी कर गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विदित हो कि मंगलवार को भी तहसील परिसर से एक दिव्यांग युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। तहसील कार्यालय में आए दिन मोटरसाइकिल स्कूटी की चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed