{"_id":"62168296d48f0a0af177770f","slug":"theft-rspura-news-jmu2544474102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील से चोरी हुई बाइक चार घंटे बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील से चोरी हुई बाइक चार घंटे बाद मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। तहसील कार्यालय में बुधवार सुबह एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने बाइक की चोरी को लेकर शोरशराबा शुरू कर दिया। वह अपनी मां के साथ ही किसी काम से आया था। बाद में युवक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। विशेष बात यह रही कि बाइक करीब चार घंटे बाद अपनी जगह पर खड़ी मिली।
वार्ड-6 निवासी विकास मां के साथ तहसील कार्यालय में किसी काम के सिलसिले में आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल तहसील परिसर के बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद वह आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। युवक बाइक चोरी होने को लेकर तहसील में शोरशराबा शुरू कर दिया। युवक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहसील परिसर के बाहर बाइक चोरी की वारदात के बाद काफी हंगामा बना रहा। करीब चार घंटे बाद युवक की मोटरसाइकिल तहसील परिसर के बाहर उसी स्थान पर खड़ी मिली, जहां उसने खड़ी की थी। युवक की बाइक इतनी देर के लिए कौन ले गया, और कौन खड़ी कर गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।
विदित हो कि मंगलवार को भी तहसील परिसर से एक दिव्यांग युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। तहसील कार्यालय में आए दिन मोटरसाइकिल स्कूटी की चोरियां हो रही हैं।