फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft Incidents Increased in City

Jammu News: शहर में चुनावी माहौल, चोर खोल रहे सुरक्षा दावों की पोल

विज्ञापन
Theft Incidents Increased in City
- जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद एक सप्ताह में लूट और चोरी की चार वारदात
विज्ञापन

- दोहरे हत्याकांड तक को अंजाम दिया गया, लोगों में रोष के साथ भय का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। बावजूद इसके शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पिछले एक सप्ताह में जम्मू में चोरी, लूट और हत्याओं की वारदातों को अंजाम दिया गया, जिसने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
इन वारदातों को लेकर शहर में भय का माहौल है और लोगों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक शहर में एक दोहरा हत्याकांड हुआ। स्वास्थ्यकर्मी, जम्मू विश्वविद्यालय के कर्मी, रिहाड़ी चुंगी में दुकानों में चोरी की वारदात हुई। गांधी नगर में एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर उसे लूट लिया गया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की नाक तले चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

गाडीगढ़ के रहने वाले संजीव रैना का कहना है कि पिछले वर्ष उनके घर में सेंध लग गई थी। चोर बिजली की तारें तक ले गए थे। पुलिस कहां गश्त करती है, ये उनकी समझ से परे है। हाल ये है कि घर को खाली छोड़कर कहीं जाने में भी डर लगता है। गांधी नगर के पंकज कौल का कहना है कि चुनाव को लेकर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, फिर भी चोरी की वारदातें हो रही हैं। उधर, डीआईजी जम्मू शिव कुमार का कहना है कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। कुछ ही दिन में इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा करने वाले मुख्य रूप से शामिल
बता दें कि नशा करने वाले चोरियों की वारदातों में मुख्य रूप से शामिल हैं। पुलिस की तरफ से पिछले छह महीने में गिरफ्तार किए गए 90 फीसदी चोर ऐसे हैं, जिन्होंने नशे के लिए चोरी की। यहीं नहीं, अन्य आपराधिक वारदातों में भी नशा करने वाले शामिल हैं।


मुख्य वारदातों पर एक नजर
-18 सितंबर : बाग-ए-बाहु में जम्मू विश्वविद्यालय के कर्मचारी के घर में सेंध
- 17 सितंबर: रिहाड़ी चुंगी में तीन दुकानों के ताले टूटे
- 15 सितंबर: रेशमघर कालोनी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के घर सेंध, पांच लाख के गहने चोरी
- 14 सितंबर : पट्टा बोहड़ी में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या
-13 सितंबर: जम्मू के गांधी नगर में युवक का अपहरण कर मोबाइल व नकदी छीनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed