{"_id":"6484d43a86d1e6faff0d9e94","slug":"theft-in-house-samba-news-c-10-1-137117-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक मंगा में बंद घर में चोरी, ताले तोड़ 10 हजार रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक मंगा में बंद घर में चोरी, ताले तोड़ 10 हजार रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ले में पहले भी हो चुकी चोरियां, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वार्ड 11 के चक मंगा में शुक्रवार रात चोर बंद घर से 10 हजार रुपये नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ध्यान चंद पुत्र साधु राम निवासी छन्न खत्रियां, हीरानगर का कहना है कि वह अब वार्ड 11 के चक मंगा, सांबा में रह रहते हैं। उनका परिवार कहीं गया था। शुक्रवार रात उनके घर का मुख्य गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने कुछ लोगों के साथ अंदर जाकर देखा तो अलमीरा के ताले टूटे थे। सूचना पर वे शनिवार सुबह घर पहुंचे। घर के अंदर अलमीरा के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा था। अलमीरा से 10 हजार रुपये गायब थे। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी मोहल्ले में तीन चोरियां हो चुकी हैं। 2018 में दो घरों से चोर गहने ले गए थे। 2022 में भी इसी मोहल्ले से गहने व नकदी चोरी हो गई थी। इन मामलों का आज तक कोई पता नहीं चला है। लोगों ने एसएसपी सांबा से अपील की कि जांच कर चोरों को पकड़ा जाए।