फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the work will be start soon on zozila tunnel

जोजिला दर्रा सुरंग पर जल्द शुरू होगा काम

Fri, 01 Jan 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
the work will be start soon on zozila tunnel

सरकार जम्मू और कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र को हर मौसम में सड़क संपर्क वाली 10 हजार करोड़ रुपये की जोजिला दर्रा सुरंग योजना पर जल्द काम शुरू करेगी।

विज्ञापन


जोजिला दर्रा श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा सर्दियों के मौसम (दिसंबर से अप्रैल) में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण बंद हो जाता है। इससे लेह-लदख का कश्मीर से संपर्क कट जाता है।
विज्ञापन


वीरवार को सेवानिवृत्त हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव विजय छिब्बर ने कहा, ‘सरकार को जोजिला दर्रा सुरंग के लिए एक निविदा प्राप्त हुई है।

हालांकि, यह एकमात्र निविदा है, लेकिन, यह बहुत ही उचित कीमत पर है। इस परियोजना से लेह-लद्दाख के लोगों के बहुत फायदा होगा जो सर्दियों के मौसम में शेष दुनिया से कट जाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ने इस परियोजना के लिए निविदा दी है और इस परियोजना को नौ साल में पूरा किया जाना निर्धारित किया गया है।

यह सुरंग परियोजना जम्मू और कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80 हजार करोड़ रुपये के विकास पैकेज का हिस्सा है, जिसकी घोषणा नवंबर में की गई थी। निर्माण के बाद जोजिला दर्रा सुरंग दक्षिणपूर्व एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed