{"_id":"586a82f84f1c1ba70915874d","slug":"the-weather-is-expected-to-worsen-in-jammu-kashmir-since-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आज से मौसम बिगड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आज से मौसम बिगड़ने के आसार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Snowfall
- फोटो : Amar Ujala
नए साल के आगाज के साथ राज्य में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में 3 से 8 जनवरी तक रियासत के तीनों खित्तों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मौसम अपना रंग बदलेगा।
4 और 7 जनवरी को घाटी और जम्मू के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जम्मू के अधिकांश इलाकों में दिन के साथ रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इस बीच -9.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
आगामी दिनों में मौसम बिगड़ने से सर्दी जोर पकड़ेगी। इसमें शीतलहर से जनजीवन प्रभावित होगा। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। हालांकि कई इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर भी है।
विज्ञापन
जम्मू के सभी क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। पिछले लंबे समय से सूखे को झेल रहे रियासत वासियों को कई परेशानियों को झेलना पड़ रहा है। प्रदूषण के साथ कोहरे ने जोर पकड़ा है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.9
पहलगाम माइनस 5.0
गुलमर्ग माइनस 4.0
श्रीनगर माइनस 4.0