{"_id":"68ae1962648ae9f20a00d341","slug":"the-water-level-of-chenab-and-manawar-rivers-increased-people-of-15-villages-were-shifted-to-safer-places-samba-news-c-269-1-jou1001-101837-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब और मनावर नदी का जलस्तर बढ़ा, 15 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब और मनावर नदी का जलस्तर बढ़ा, 15 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले 20 घंटे से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। खौड़, ज्यौड़ियां, पलांवाला तथा जोगवां पुलिस की तरफ से लोगों को नदी-नालों के करीब नहीं जाने के निर्देश जारी किया गया है। कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप है। जलभराव से रास्ते बाधित हैं। एसडीएम समेत अधिकारी हालात पर नजर रखें हुए हैं। चिनाब के किनारे के 15 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
ज्यौड़ियां पुलिस की तरफ से ज्यौड़ियां क्षेत्र के दरिया चिनाब के किनारे स्थित गांव मैरा, मुठठी, सितरेयाला, बकोर आदि गांवों में घर-घर जाकर दरिया चिनाब के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करें।
खौड़ पुलिस थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने अपने अधिकार क्षेत्र के दरिया चिनाब के किनारे पर स्थित गांव दतेयाल, गरजाल, दानपुर, हमीरपुर सिदड़ आदि में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। वहीं मनावर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। गांव बटल के पास सुबह सड़क के बीच एक पस्सी गिरने से जोगवां से बटल यातायात बंद हो गया था लेकिन ग्रेफ विभाग की तरफ से दो घंटे के भीतर ही सड़क को साफ करवा कर यातायात बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। चिनाब नदी के किनारे के 15 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उनका कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। कहीं भी किसी तरह की आपात स्थिति आती है तो तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।