{"_id":"f259760c4c97ca2b33a6b76f73896e16","slug":"the-villagers-took-to-seek-damages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई को लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई को लगाई गुहार
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने बारिश से खराब फसलों का निरीक्षण कर तहसीलदार से राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की है। बासपुर पंचायत के सरपंच चौ मोहिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्र के किसानों ने तहसीलदार मनोज कुमार को ज्ञापनपत्र सौंपा और बारिश-ओलों से खराब गेहूं, सरसों, सब्जियों का निरीक्षण करवा कर राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन
पंच यशपाल, गोपाल दास, मदन लाल, बहादूर लाल, अशोक कुमार, सरफा राम, बूटी राम, कीमती लाल ने कहा कि बारिश से मवेशियाें का चारा बरसीन भी खराब हो गया है। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र सूचियां बनाकर राहत राशि के लिए जिलाधीश को भेजा जाएगा।
विज्ञापन