{"_id":"61c23d90834eeb0174189076","slug":"the-tour-jammu-city-news-jmu2503080151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगती कैंप में हर रोज डोर टू डोर उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगती कैंप में हर रोज डोर टू डोर उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जगती विस्थापित कैंप में अब रोजाना डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए जरूरी बंदोबस्त करने का आदेश जारी किया गया है। नगर निगम मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने मंगलवार को नगरोटा जगती कैंप का दौरा किया। राहत उपायुक्त के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना।
लोगों ने कैंप में बिजली, पानी और राशन वितरण को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि राशन सप्लाई में कई बार देरी होती है। यहां तक कि कई जगहों पर रात के समय बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, इससे चोरी और आपराधिक घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। पार्कों की हालत भी खराब है। यहां तक कि साफ सफाई के नाम भी कोई खास बंदोबस्त नहीं हैं। लोगों ने बताया कि कई जगहों पर कूड़ा ऐसे ही पड़ा रहता है।
मेयर ने उपायुक्त राहत संगठन को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया, ताकि सभी वास्तविक मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल किया जा सके और प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण शुरू करने के लिए कहा। कैंप और इसके आसपास बेहतर सफाई रखने के लिए इस उद्देश्य के लिए पर्याप्त मैन पावर तैनात करने को कहा और पर्यावरण के अनुकूल वातावरण के लिए हर्बल पौधों और अन्य मौसमी पौधे लगाकर सभी पार्कों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जगती नगरोटा के निवासियों से भी अपील की कि वे आगे आएं और संबंधित विभागों के साथ अपने परिसर को साफ, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग करें। यह भी आश्वासन दिया कि उनके अन्य सभी प्रमुख मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इसका स्थायी समाधान हो।