फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The tour

26 जनवरी तक परियोजनाएं की जाएं पूर्ण

विज्ञापन
The tour
जम्मू। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीरवार को शहर में कई विकास कार्यों का आगाज किया है। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जम्मू पहुंचे मंत्री ने कई कार्यों का शिलान्यास भी किया। हालांकि उन्होंने जम्मू के कन्वेंशन सेंटर से ही ई-फाउंडेशन स्टोन रखा। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसके तहत जम्मू में भी काम हो रहा है। खासकर पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत आदि का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 26 जनवरी, 2022 तक विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुच्छेद 370 हटने से पहले जम्मू-कश्मीर में कई प्रोजेक्ट लंबित पड़े थे, जिन्हें अब प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के विकास में एक बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने शहर में सरवाल अस्पताल में 800 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 78 यूएलबी में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, बाहु फोर्ट लाइटनिंग, भगवती नगर में 164 केएलडी सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट, तवी पुलों पर की गई लाइटनिंग आदि कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

वहीं, एचयूडीडी के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता ने मंत्री को अमरुत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन आदि योजनाओं के बारे जानकारी दी।
बताया कि अमरुत के तहत 83 में से 62 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं और 21 होने वाले हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 51246 व्यक्तिगत शौचालय बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवासा योजना में 55 हजार से अधिक घर मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 11 हजार का कार्य पूरा हो चुका है। जम्मू में स्मार्ट सिटी के तहत 133 प्रोजेक्ट में 35 पूरे कर लिए गए हैं जबकि 45 का काम चल रहा है। श्रीनगर में 137 प्रोजक्ट में से 42 पूरे हैं और 33 का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed