{"_id":"68e2d8f03e18f9e0350a3b11","slug":"the-tinkling-sound-of-bangles-added-shine-to-the-market-samba-news-c-289-1-sjam1009-108748-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चूड़ियों की खनक से बाजार में बढ़ी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चूड़ियों की खनक से बाजार में बढ़ी चमक
Mon, 06 Oct 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
सांबा। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। शृंगार का सामान खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ हो रही है। चूड़ियों की खनक से बाजार में चमक बढ़ गई है। इस बार महिलाओं में फैंसी चूड़ियों की मांग ज्यादा है।
दुकानदारों ने बताया कि पहले भारी बारिश से बाजारों में मंदी बनी हुई थी। नवरात्र के बाद कारोबार में तेजी आई है और करवाचौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। महिलाएं विभिन्न प्रकार की चूड़ियां खरीद रही है। बाजार में लटकन चूड़ी 600 से 650 तक बिक रही है और ब्रेसलेट, सीप, मेटल की चूड़ियों के दाम भी 200 से 500 तक हैं। सबसे सस्ती चूड़ियां कांच की हैं जो पचास रुपये से 500 रुपये तक है। दुकानदार तिलक, संजू, छोटू, राकेश ने बताया कि करवाचौथ के लिए उन्होंने सभी डिजाइन की चूड़िया रखी हैं।
खरीदारी करने आईं रानी देवी, पिंकी देवी, कमलेश कुमारी, रजनी देवी ने बताया कि बाजार में हर एक दुकान पर चूड़ियों के अलग-अलग दाम हैं। कुछ दुकानदार अपनी मर्जी से दाम वसूल रहे हैं। चूड़ियों पर कोई एमआरपी ही नहीं होती है।