घाटी के युवाओं को समाज विरोधी घटनाओं से दूर करने की कवायद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की तीन नई यूनिटें स्थापित कर युवाओं को ट्रैक पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मेजर जनरल सुधीर जाखड़ ने कहा कि रियासत में एनसीसी के विस्तारीकरण का काम तेजी पर है।
इनमें दो यूनिट थल सेना और एक वायुसेना की होगी। वायुसेना की यूनिट श्रीनगर में और थल सेना की कुपवाड़ा तथा उधमपुर में स्थापित होंगी। एनसीसी (जेएंडके) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल जाखड़ यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खासकर कश्मीर घाटी के युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा वर्ग का ध्यान समाज विरोधी घटनाओं से हटाया जा सके।
जम्मू-कश्मीर में नई यूनिटों का काम प्रगति पर : मेजर जनरल
इसके पहले उन्होंने दिल्ली से गौरवपूर्ण उपलब्धियों के साथ लौटी जम्मू-कश्मीर एनसीसी टीम को सम्मानित किया। रियासत के इतिहास में पहली बार किसी एनसीसी कैडेट ने देश की श्रेष्ठ कैडेट बनाने का गौरव हासिल किया।
जाखड़ ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाली गरिमा चाढ़क प्रदेश के युवाओं के लिए रोल माडल बन सकती हैं। युवाओं को गलत रास्ते से हटकर एनसीसी से जुड़ना चाहिए।
आतंकवाद के खिलाफ युवाओं के योगदान पर जाखड़ ने कहा कि यदि युवा गलत रास्ते पर न जाएं तो उनसे देश को काफी फायदा होता है। वर्तमान में कई आतंकी संगठन युवाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें बचाना होगा।