{"_id":"6867948bb09ac911fb07398a","slug":"the-soldiers-searched-every-inch-of-the-student-s-house-in-search-of-terrorists-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Encounter: छात्रू में मुठभेड़ के बाद आतंकियों की तलाश तेज, चप्पा-चप्पा छान रही सुरक्षाबल, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Encounter: छात्रू में मुठभेड़ के बाद आतंकियों की तलाश तेज, चप्पा-चप्पा छान रही सुरक्षाबल, ऑपरेशन जारी
Fri, 04 Jul 2025 02:15 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:15 PM IST
सार
किश्तवाड़ के छात्रू इलाके में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। दो से तीन आतंकियों के जंगल में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के उपमंडल छात्रू के कंजल मंडू जंगल में बुधवार शाम को मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने वीरवार को दूसरे दिन भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टी नहीं की है।एसएसपी नरेश सिंह सहित सेना के अधिकारी इस अभियान की खुद निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें आतंकियों की तलाश में इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। बुधवार की शाम सर्च पर निकली टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके। इसके बाद दोनों तरफ जमकर गोलीबारी हुई। देर रात तक मुठभेड़ जारी रही। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों के जंगल में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। ऑपरेशन को और मजबूती देने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए हैं। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम आतंकियों को ढेर करने के लिए ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से लगातार इस इलाके में आतंकी सक्रिय हैं। यहां बीते दो माह में चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।