{"_id":"84592bff4646eea66414ad889c11f094","slug":"the-security-forces-encouraged-by-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आईजी ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आईजी ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के आईजी राकेश शर्मा ने शनिवार को आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पोस्टों पर बनाई नई बैरकों का उद्घाटन किया। ये बैरक ट्यूबवेल नंबर पांच और घराना की बीओपी पर बनाई गई हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर आईजी ने सीमा पार चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली। साथ ही चौकियों पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
आईजी ने कहा कि जवानों के लिए बैरक बनाए जाने पर उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे वह मुस्तैदी के साथ तैनात होकर किसी भी मुश्किल का जवाब दे सकेंगे।
विज्ञापन
आईजी और सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारियों ने तारबंदी पर जाकर तैनात जवानों से भी मुलाकात की। साथ ही सीमा पर दुश्मन की हरकत करने पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। इस मौके डीआईजी बीएस कसाना सहित 78 सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट और अन्य अधिकारी मौजूद थे।