{"_id":"645d5a3c79be8e24020cdf14","slug":"the-search-operation-continued-for-the-second-day-around-poonch-nagar-jammu-news-c-10-jam1007-114064-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुंछ नगर के आसपास दूसरे दिन भी चला तालाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुंछ नगर के आसपास दूसरे दिन भी चला तालाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्ध देखे जाने के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की ओर से आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है।
पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ की तरफ से वीरवार सुबह नगर के आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मोहल्ला पुरानी पुंछ से सटे क्षेत्रों बेतार नदी और पुलस्त नदी के किनारों, जरनैली मोहल्ला एवं आजाद मोहल्ला के बाहरी इलाकों की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया। क्षेत्रों में खेत, खलिहानों सहित चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। नदी किनारों पर रेत बजरी उठाने के काम पर लगे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई। तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहा।